बखरी: चकचनरपत के पास युवक का कटा हुआ सिर मिला, क्षेत्र में दहशत
बखरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकचनरपत के निकट से एक युवक के कटे हुए सिर को बरामद किया है। कटे हुए सिर के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान खगड़िया जिला के राजेंद्र महतो का 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। पुलिस अभी तक उसके कटे हुए शरीर को नहीं ढूंढ पाई है।