बखरी: बखरी पुलिस ने शराब मामले के वारंटी मौजी हरिसिंह को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
बखरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के मौजी हरिसिंह के वार्ड नंबर 2 से शराब कांड के वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया है। थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर फैसल अहमद ने बताया कि थाना क्षेत्र के मौजी हरि सिंह वार्ड नंबर 2 निवासी रामफल तांती के पुत्र लारो तांती को गिरफ्तार किया गया है उसके विरुद्ध एक्साइज कोर्ट से वारंट निर्गत था।