बखरी: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त, नेताओं ने जताई संवेदना
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे शोक व्यक्त किया है। तथा आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी किया है। इधर सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकिशोर पासवान कांग्रेस के ओवेश खान ने शोक संवेदनाएं व्यक्त किया है।