बखरी: बखरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 2000 लीटर शराब नष्ट, एक व्यक्ति जेल
बखरी थाना के विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 15 लीटर देसी शराब को बरामद किया तथा 2000 अर्ध निर्मित शराब को विनष्ट किया। इस दौरान एक कारोबारी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारी पचैला चौर के पन्नू सदा के पुत्र मुकेश सदा है।