चाईबासा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग की छात्राएं शामिल हुई। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जुझारू माझी ने युवाओं को जीवनशैली में सुधार लाने का संदेश दिया।