जहानाबाद: रामगढ़ से 300 ग्राम तांबे के तार चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
जहानाबाद नगर थाना कांड संख्या-510/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए करीब 300 ग्राम तांबे के तार (वायर) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामगढ़ निवासी पप्पू कुमार, पिता सत्येंद्र चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद तार जब्त कर लिया है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई रविवार दोपहर करीब 2 बजे की जा रही है।