कासगंज: गंगेश्वर कॉलोनी में महिला के साथ मारपीट, देवर, देवरानी और सास पर दर्ज की गई एफआईआर
सदर कोतवाली क्षेत्र की गंगेश्वर कॉलोनी क्षेत्र की महिला प्रियंका पत्नी कमल ने अपने देवर, सास और एक अन्य महिला पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार पानी लेने जाते समय विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में पहुंचे पति के साथ भी मारपीट की गई।