सहारनपुर: 2027 के चुनाव तक आराम नहीं, गांव-गली तक पहुंचाएं रालोद का संगठन - RLD कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने रविवार दोपहर 1:00 बजे कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक कार्यकर्ता आराम न करें और संगठन को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाएं। महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए। अनुपम मिश्रा और राष्ट्रीय सचिव नंदिनी वत्स का स्वागत किया।