चांपा: जिले के अलग-अलग जगहों पर मॉडिफाइड साइलेंसर विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 163 मोडिफाइड साइलेंसर जब्त
जिले के अलग-अलग जगहों पर मॉडिफाइड साइलेंसर विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर 163 साइलेंसर को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान शिरीनारायण स्थित नागेश एंटरप्राइज से 48, अकलतरा शास्त्री चौक स्थित शर्मा ऑटो पार्ट्स दुकान से 12, जांजगीर स्थित मद्रास रॉयल एनफील्ड से 74 और चांपा स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम से 29 नग मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर धारा 102 CRPC के तहत कार्रवाई की गई है।