राघोपुर: राघोपुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई आयोजित
राघोपुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद थाना अध्यक्ष ने सभी पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोगों से शांतिपूर्वक माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न कराने की अपील की। थाना अध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।