राघोपुर: राघोपुर के इब्राहिमाबाद में विकलांगों के लिए विशेष नियोजन सहायता एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन को लेकर हुई बैठक
श्रम संसाधन विभाग के द्वारा विकलांगों के लिए विशेष नियोजन सहायता एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन को लेकर राघोपुर के इब्राहिमाबाद गांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद डॉक्टर बी के पांडे ने सरकार के द्वारा विकलांगों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार से योजनाओं का लाभ लेने के लिए विकलांग का प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है।