बीदासर: बीदासर नगरपालिका में शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन, आमजन को मिली त्वरित सेवाएं
Bidasar, Churu | Jul 8, 2026 चूरू। जिले की बीदासर नगरपालिका में मंगलवार को शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शहरी नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर में प्रशासनिक, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।