बूंदी: कापरेन के अडीला गांव में दिखा रफ्तार का कहर ओवरटेक करने के चक्कर में दीवार तोड़ घर में घुसा ट्रक कोई जनहानि नहीं
Bundi, Bundi | Jun 10, 2024 बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र के मेगा हाईवे पर अडिला गांव के भावपुरा में में रफ्तार का कहर देखने को मिला।जहां ओवरटेक करने के दौरान बेकाबू ट्रक मकान में घुस गया गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नही हुई। ट्रक असंतुलित होकर दीनदयाल बैरवा के मकान की दीवार तोड़ अंदर घुस गया। हादसे के वक्त मकान में उसका 17 वर्षीय पुत्र सो रहा था। पुलिस ने ट्रक जप्त कर लिया।