बूंदी: अल्फानगर से जुड़े सुखजिंदर रंधावा के पंजाब से सांसद बनने पर बूंदी में हर्ष की लहर
Bundi, Bundi | Jun 9, 2024 पैतृक रूप से बूंदी के अल्फानगर गांव से जुड़े सुखजिंदर सिंह रंधावा के पंजाब के गुरदासपुर से सांसद बनने पर बूंदी के अल्फानगर गांव क्षेत्र में हर्ष की लहर है।उल्लेखनीय है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा वर्तमान में पंजाब के डेरा बाबा नानक क्षेत्र से विधायक है और उनके दादा बूंदी के अल्फा नगर में खेती किया करते थे। रंधावा वर्तमान में गुरदासपुर से सांसद चुने गए हैं।