बूंदी: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौगान गेट दरवाजे पर आतिशबाजी कर मनाया जश्न
Bundi, Bundi | Jun 10, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौगान गेट दरवाजे पर जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी की अगुवाई में भव्य आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।