बूंदी: महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आजाद पार्क से शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा के साथ स्वागत
Bundi, Bundi | Jun 10, 2024 महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले सर्व हिन्दू समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए आजाद पार्क पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई। आजाद पार्क में आयोजित सभा में रामेश्वर पीठाधीश्वर बालयोगी महंत बालक दास जी महाराज व हिन्दू जागरण मंच के प्रांत सूचना आयाम प्रमुख आचार्य ने संबोधित किया।