बूंदी: जिले में महिला प्लंबर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुए शुरू, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा: अधिशासी अभियंता सोनम शर्मा
Bundi, Bundi | Jun 10, 2024 शहर में नगरीय विकास का कार्य कर रही नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के लैंगिक समानता कार्यक्रम के तहत महिला कौशल संवर्धन हेतु प्लंबर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। अधिशासी अभियंताने बताया कि 14 दिन तक आयोजित किये जाने वाले इस प्रशिक्षण में महिलाओं को प्लंबर द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।