लोहरदगा: लोहरदगा में 2 अक्टूबर को विजयदशमी और गांधी जयंती पर सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद: अनिल कुमार शर्मा, उत्पाद अधीक्षक
लोहरदगा जिले में 2 अक्टूबर को विजयदशमी और गांधी जयंती के शुभ अवसर पर शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए लोहरदगा के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि यह निर्णय जिला उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद के संयुक्त आदेश एवं उत्पाद विभाग नियमावली 2025 के तहत लिया गया है।