लोहरदगा: ठाकुर बाड़ी में साध्वी कुमारी शिवांजलि ने रामकथा से भक्तिभाव जगाया, नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण प्रारंभ
लोहरदगा ठाकुर बाड़ी के प्रांगण में प्रतिपदा से नौ दिवसीय श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ एवं रामकथा की शुरुआत हुई। दिनभर चले पाठ के बाद सोमवार रात्रि 8 बजे वृंदावन धाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथावाचक साध्वी कुमारी शिवांजलि ने रामकथा का प्रारंभ किया। कथा शुरू होने से पूर्व समिति के कार्यकर्ता जयप्रकाश शर्मा ने भगवान श्री राम के विग्रह पर माल्यार्पण कर किया।