लोहरदगा: भड़गांव के पास साइकिल और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल
भड़गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्यूशन पढ़ाने आ रहे एक बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में साइकिल सवार और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। साइकिल सवार की पहचान हेसवे निवासी 15 वर्षीय सोहेल अंसारी के रूप में हुई है, जबकि बाइक सवार की पहचान मनीष उरांव के रूप में हुई है।