हरदा: मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत मोरगढ़ी और मगरधा में कार्यक्रम हुए संपन्न
Harda, Harda | Jan 27, 2025 आज 27 जनवरी सोमवार 4 बजे जिले के ग्राम मोरगढ़ी और हरदा विकासखंड के ग्राम मगरधा में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान इन्दौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा गया। ग्राम पंचायत मगरधा में आयोजित कार्यक्रम में 56 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का प्रमाण पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित कराया गया।