हरदा: कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने मदिरा के अवैध विक्रय और संग्रहण के खिलाफ 8 मामले दर्ज किए
Harda, Harda | Jan 27, 2025 जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा व टिमरनी के टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा मोहला, पीलियाखाल, ग्राम बेड़ी, रेलवा राजपूत ढाबा, जलसा ढाबा मे दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 22 पाव देशी शराब, 28 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व 670 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किये गए।