हरदा: सोनतलाई उपनहर का संशोधित ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी
Harda, Harda | Jan 27, 2025 आज 27 जनवरी शाम 6 बजे अनुविभागीय अधिकारी सोनतलाई उपनहर हरदा ने बताया कि सोनतलाई उपनहर अनुविभाग हरदा का संशोधित ओसरा बंदी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डगावाशंकर, लालपुरा, अमरापुर, छुरीखाल, लालमाटी, रोलगांव व खामा उपशाखा में मंगलवार 28 जनवरी सुबह 6 बजे से शुक्रवार 31 जनवरी सुबह 6 बजे तक सायफन, पम्प एवं सभी उपशाखा बंद रहेगी।