निघासन कस्बे के ढखेरवा रोड स्थित खेल मैदान पर आयोजित निघासन नाइट प्रीमियर लीग (एनएनपीएल) का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। चंदन इलेवन निघासन और समीर इलेवन नानपारा के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में समीर इलेवन ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।