महागामा: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महागामा पुलिस ने केचुआ चौक पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, जुर्माना वसूला
गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को महागामा के केंचुआ चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान का उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है। जांच के दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर सीट बेल्ट और हेलमेट की गहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट सफर कर रहे बाइक चालकों को रोकर फटकार लगाया गया।