चक्रधरपुर: गोइलकेरा के सरेंगदा पहाड़ी पर पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में पुजारी हत्याकांड के आरोपी का मिला शव, गले पर जख्म के निशान
गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुजारी हत्याकांड की जांच के बीच पुलिस को एक और चौंकाने वाली घटना का सामना करना पड़ा है। हत्या के आरोपी 24 वर्षीय पोंडे राम अंगरिया का शव बड़ैला गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सरेंगदा पहाड़ी पर पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया।