थरथरी: मगध महा विद्यालय चंडी के सभागार भवन में जदयू बूथ लेवल टू की बैठक हुई, स्थानीय विधायक हरिनारायण सिंह रहे मौजूद
मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जदयू ने हरनौत विधानसभा क्षेत्र के मगध महा विद्यालय चंडी में रविवार की दोपहर एक बजे बूथ लेबल अभिकर्ताओं टू की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करना और फर्जी नामों को हटाना था। बैठक की अध्यक्षता चंडी प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील मुखिया ने की।