थरथरी: पमारा गांव में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर ₹14 लाख के जेवरात पर किया हाथ साफ
थाना क्षेत्र के पमारा गांव में गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने घर से करीब चौदह लाख का जेवरात को चोरी कर लिया। पीड़ित हीरालाल सिंह ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे मेरी पत्नी उठी तो सब कुछ ठीक था। जब हमारी नींद करीब अहले सुबह तीन बजे खुली और शौच के लिए वाथरूम गए तो देखा कि एक रूम का गेट खुला है।