झांसी में दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की बाइक नारायण हॉस्पिटल के सामने डिवाइडर से टकरा गई जिसमें एक दोस्त की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी ने मंगलवार की शाम 7 बजे बताया की कोछाभावर निवासी निलेश सक्सेना के दोस्त का जन्मदिन था तो वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर जन्मदिन मनाने जा रहे थे तभी हादसा हो गया