बिहार: भिखनी बीघा गांव से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 17, 2024 भिखनी बीघा गांव से मारपीट के मामले में मिथिलेश प्रसाद के पुत्र नंदलाल प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सारे थाना प्रभारी ने बताया कि बगलगीर के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें जख्मी के द्वारा थाने में लिखित आवेदन देने के बाद कार्रवाई करते हुए नंदलाल प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।