पीरटांड: सड़क न होने से ग्रामीणों ने गर्भवती को खाट पर 4 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल, लोगों में आक्रोश
पीरटांड़ प्रखंड स्थित मधुबन थाना क्षेत्र के दालुवाडीह गांव में बुधवार सुबह 8 बजे प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती सुनीता सोरेन को सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खाट पर लादकर करीब चार किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा। इसके बाद किसी तरह वाहन की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल भेजा गया।