बौंसी: भलजोर चेक पोस्ट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | Dec 4, 2024 भलजोर चेक पोस्ट समीप बुधवार करीब 4:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान रवि कुमार के रूप में की गई है। बताया गया कि युवक अपने दोस्त के पास गया था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर किया गया।