बौंसी: सिरायं के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | Dec 3, 2024 बौसी थाना क्षेत्र के सिरायं समीप मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान सिमरा मोड निवासी चंदन सोरेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदन सोरेन अपने घर साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने जख्मी को रेफरल अस्पताल पहुंचाया।