बौंसी: मिर्जापुर पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान वोट डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, पुलिस ने मामला शांत कराया
Bausi, Banka | Dec 1, 2024 बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत में रविवार करीब 2 बजे पैैक्स चुनाव में वोट डालने के क्रम में दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया। हंगामा को लेकर करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। हंगामा को लेकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बाराहाट पुलिस को दिया। बाराहाट थाना अध्यक्ष दीपक पासवान अपने दलबल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।