बौंसी: पैक्स चुनाव की मतगणना पूरी, प्रखंड मुख्यालय में जीतने वाले प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र
Bausi, Banka | Dec 2, 2024 प्रखंड मुख्यालय सभागार में पैक्स चुनाव को लेकर मतगणना संपन्न हो गया। सुबह 11:00 बजे से ही मतगणना का कार्य शुरू हुआ। जैसे-जैसे अभ्यर्थी की जीत होती गई, उन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होने के बाद ही उनके समर्थकों ने माला पहना कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में भीड़ लगी रही।