बौंसी: जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने प्रखंड मुख्यालय में सर्वे कार्य का लिया जायजा
Bausi, Banka | Dec 2, 2024 बौसी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार करीब 4:00 बजे जिला बंदोबस्त पदाधिकारी अरविंद कुमार ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे सर्वे कार्यों का जायजा लिया। बताया गया कि प्रखंड में द्वितीय चरण में सर्वे का कार्य आरंभ हो गया है। सभी ग्राम का उद्घोषणा कर दिया गया है। जमीन मालिक से अपने-अपने जमीन कागजातों की मांग सर्वे विभाग द्वारा की जा रही है।