बरकागाँव: पीएम श्री मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षिकाएं के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई, विधायक रोशन लाल चौधरी रहे मौजूद
पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं संचालन शिक्षक चेतलाल राम व नीलू कुमारी ने किया। यह समारोह सेवानिवृत शिक्षिका बिना साहू एवं स्थानांतरित शिक्षिका हुस्ने आरा की विदाई के लिए किया गया। सेवानिवृत शिक्षिका बिना साहू पीएम श्री मध्य विद्यालय में दिसंबर 2002 में पदस्थापित हुई थी।