बरकागाँव: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया
प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण डीएमएफटी फंड से 4.95 करोड़ की लागत से बनना है। जिसके लिए शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व ग्रामीणों ने विधायक को और रोशन लाल चौधरी को ढोल नगाड़े व फूल माला पहनकर स्वागत किया। तत्पश्चात बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़ किया।