बरकागाँव: कट ऑफ डेट के विरोध में 6 फरवरी को बड़कागांव में होगा धरना प्रदर्शन, निर्णय लिया गया
प्रखंड अंतर्गत ग्राम जुगरा, आराहारा ,चेपाकला, चेपाखुर्द ,डाडी कला, पंकरी बरवाडी, समेत दर्जनों गाँव के ग्रामीणों द्वारा दिनांक 6 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को एनटीपीसी के कट ऑफ डेट को लेकर एकदिवसिये धरना प्रदर्शन किया जाएगा l इस संबंध में विस्थापित और प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है l