बरकागाँव: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सम्पूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा,शांति का संदेश देने वाले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रचार्य कैलाश कुमार व संचालन आनन्द कुमार ने किया। इस दौरान बापू महात्मा गांधी के चित्र पर सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दिया।