पंखु: पांखू में शुरू हुई नई मेल वाहन सेवा, पांच दशकों पुरानी डाक रनर व्यवस्था खत्म
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर पांखू उपडाकघर के लिए नई मेल वाहन सेवा शुरू हुई है। रोज सुबह 6 बजे गणाईगंगोली से थल तक चलेगी यह सेवा, जिससे क्षेत्र में डाक और पार्सल जल्दी और व्यवस्थित तरीके से पहुंचेगा। डाक निरीक्षक ने सेवा की शुरुआत की।