खनियाधाना: बाइक और बस की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल, पहचान अज्ञात
खनियाधाना, शिवपुरी। आज शनिवार शाम 4 बजे खनियाधाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। बाइक और बस के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और उसके निवास स्थान के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।सूचना मिलते ही डायल-112 क