कानपुर: कोपरगंज स्थित प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
कोपरगंज स्थित प्लास्टिक गोदाम में रविवार दोपहर 2:00 बजे अचानक आग लग गई।आग की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी गई फायर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए 7 से 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा। CFO दीपक शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक के गोदाम में तकिया बनाने का काम भी चल रहा था। जिस कारण आग काफी फैल गई थी लेकिन दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।