बाह: मानिकपुरा में 32 करोड़ का लोन न चुकाने पर अजंता डेरी फर्म को किया गया सील
पिनाहट के मानिकपुरा में एसबीआई बैंक ने मंगलवार शाम 4 बजे 32 करोड़ रुपये के लोन की अदायगी न होने पर अजंता डेरी फर्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।मानिकपुरा स्थित अजंता राज प्रोटीन्स लिमिटेड को बैंक और पुलिस की टीम ने कब्जे में लेकर सील कर दिया।जानकारी के अनुसार, फर्म के मालिक ने 2018 में बैंक से 32 करोड़ रुपये का लोन लिया था,लेकिन ऋण की समय पर अदायगी नहीं हो सकी।