बाह: बाह में डीएपी की किल्लत पर किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने डीएपी उर्वरक, सिंचाई और बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे बाह एसडीएम सृष्टि को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में किसानों ने डीएपी उर्वरक की भारी कमी, नहरों में पानी की अनुपलब्धता और अनियमित बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया।