परसिया: कोयला खदानों में 15 जनवरी से संयुक्त मोर्चे का आंदोलन, इंटक, बीएमएस, एटक, सीटू ने बनाया मोर्चा
कामगार समस्याओं और कंपनी की अनियमितताओं को लेकर चार मजदूर संगठनों का संयुक्त मोर्चा बनाया गया है। बुधवार को 4 बजे बीएमएस कार्यालय में संयुक्त मोर्चे ने एक बैठक की। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। पेंच और कन्हान महाप्रबंधक को आंदोलन नोटिस दिया गया। कोयला खदानों और ईकाईयों में गुरुवार 15 जनवरी से गेट मीटिंग नारेबाजी की जाएगी।