Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
raghuji578
10
डिंडौरी: बहेरा गांव में मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, पुलिस जांच जारी
Dindori, Dindori
| May 1, 2026
डिंडौरी जिले के बहेरा गांव में मोटरसाइकिल अचानक ट्रैक्टर से टकरा गई और हादसे में मोटरसाइकिल में सवार युवक की मौत हो गई । दरअसल जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3:00 शव का पीएम करा सब परिजनों को सौंपा और मामले की जांच कर रही है।
#accident
#national
#death
MORE NEWS
*जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश* *जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश* कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 49 आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहै। जनसुनवाई में एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में भर्ती प्रक्रिया की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने माह जनवरी 2026 से मई 2026 तक का लंबित मानदेय भुगतान कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदिकाओं ने बताया कि मानदेय का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि गांव के आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र भवन विहीन हैं तथा दोनों केन्द्र कच्चे भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहां बच्चों के लिए शौचालय एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत कराने की मांग की। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच द्वारा सामुदायिक शौचालय के सामने स्थापित टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। वहीं ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 13 जुलाई 2026 से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे आमजन को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग को प्रकरण में तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तथयों के आधार पर जांच कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि आवेदकों की समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित कर शासन की जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है। #Dindori #PublicHearing #GoodGovernance #CitizenServices #PublicGrievances #DistrictAdministration #TransparentGovernance #TimeBoundAction #MadhyaPradesh #JanSampark
Dindori, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
*कलेक्टर के निर्देश पर मेकलसुता नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण, निर्धारित मानकों के अनुरूप मिली व्यवस्थाएं* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार मंगलवार 28 जुलाई को मेकलसुता नर्सिंग कॉलेज, डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा सहायक पेंशन अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान संस्थान में संचालित विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों एवं उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की लाइब्रेरी, प्रैक्टिकल लैब, कक्षाओं तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण किया गया। जांच में संस्थान की व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाई गईं। अधिकारियों ने उपलब्ध अभिलेखों एवं दस्तावेजों का भी परीक्षण कर आवश्यक जानकारी का सत्यापन किया। निरीक्षण उपरांत निर्धारित प्रपत्र के अनुसार दस्तावेजों सहित विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण समय-समय पर किए जाते हैं। #MedicalStoreInspection lectorDirectives #NursingEducation #QualityAssurance #Dindori #PublicRelations #MekalsutaNursingCollege #JanSampark
Dindori, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
*’’मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, एक दवा दुकान को कराया गया बंद’’* *दवा दुकानों की जांच में मिली खामियां, नियमों के पालन के दिए निर्देश* जिले में औषधियों की गुणवत्ता एवं दवा दुकानों के नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 27 जुलाई 2026 को मेहंदवानी, कठोतिया एवं किसलपुरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजा मेडिकल स्टोर्स, कुशल मेडिकल स्टोर्स, मनमोहन मेडिकल स्टोर्स, अब्दुल मेडिकल स्टोर्स एवं शिव शक्ति मेडिकल स्टोर्स सहित अन्य दवा दुकानों का औषधि प्रशासन की टीम द्वारा परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी दवाओं का ट्रेड स्टॉक के साथ पाया जाना, आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों का समुचित संधारण नहीं किया जाना तथा लाइसेंस की शर्तों के विपरीत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति जैसी अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण दल ने संबंधित संचालकों को नियमानुसार दवा दुकानों का संचालन करने तथा सभी आवश्यक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए एक मेडिकल स्टोर को फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के आधार पर तत्काल प्रभाव से तब तक बंद करा दिया गया, जब तक वहां नियमानुसार फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो जाती। इसके साथ ही संबंधित दवा दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा संबंधित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। #Dindori #DrugAdministration #MedicalStoreInspection #PublicHealth #QualityMedicines #RegulatoryCompliance #GoodGovernance #MadhyaPradesh #PublicRelations #jansampark
Dindori, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
*नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत निकली नशा शव यात्रा, नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश* *नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें: जिले में निकली जागरूकता रैली* कलेक्टर जिला डिंडोरी श्रीमती अंजू पवन भदोरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत “नशे की शव यात्रा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाकर किया गया। इसके पश्चात जागरूकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशे की प्रतीकात्मक शव यात्रा बैंड-बाजे एवं नशा मुक्ति के प्रेरक नारों और स्लोगनों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने का संदेश देना था। यात्रा के दौरान नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। जागरूकता यात्रा का समापन कलेक्ट्रेट तिराहे पर किया गया, जहाँ सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन कर नशे के प्रति समाज की अस्वीकृति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नशा न करने एवं दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, एसडीओपी बजाग श्री विवेक कुमार गौतम, एसडीओपी डिंडोरी श्री सतीश कुमार द्विवेदी, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री श्याम सिंगौर सहित जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज की आधार शिला है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे। #Dindori | #DrugFreeCampaign | #NashaSeDooriHaiZaroori2_0 | #DrugFreeSociety | #PublicAwareness | #SayNoToDrugs | #HealthyLife | #SocialJustice | #MadhyaPradesh | #PoliceDepartment | #DistrictAdministration | #JanSampark #spdindori
Dindori, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
अजब है व्यवस्था! सरपंच फरियादी बनी, गांव आज भी प्यासा डिंडौरी कहते हैं "हर घर जल" सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन डिंडौरी जिले के अमरपुर जनपद की ग्राम पंचायत सक्का में यह नारा शायद फाइलों तक ही सीमित रह गया है। यहां लगभग बीते दो वर्षों से नल-जल योजना बंद पड़ी है, और ग्रामीण आज भी नदी, कुएं और तालाब के दूषित पानी से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि शिकायत कोई आम ग्रामीण नहीं, बल्कि खुद ग्राम पंचायत की महिला सरपंच कर रही हैं। यानी जिस जनप्रतिनिधि को गांव की समस्याओं के समाधान के लिए चुना गया, वही अब दफ्तर-दफ्तर गुहार लगाने को मजबूर है। कहानी की शुरुआत सड़क निर्माण से हुई। सड़क बनी या नहीं, यह अलग सवाल है, लेकिन निर्माण कंपनी ने नल-जल योजना की पाइपलाइन जरूर तोड़ दी। इसके बाद शुरू हुआ शिकायतों का अंतहीन सफर। आवेदन दिए गए, निवेदन किए गए, अधिकारियों के चक्कर लगाए गए, कलेक्टर तक गुहार पहुंची। इस बीच अधिकारी बदलते रहे, कलेक्टर बदलते रहे, लेकिन सक्का की किस्मत नहीं बदली। पाइपलाइन आज भी टूटी है और नल आज भी सूखे हैं। सरपंच का कहना है कि गांव के लोग मजबूरी में दूषित पानी पी रहे हैं। बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की नींद अब तक नहीं टूटी। शायद किसी बड़े हादसे या बीमारी के इंतजार में पूरा सिस्टम मौन है। विडंबना देखिए... एक ओर स्वच्छ पेयजल, जल जीवन मिशन और विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, दूसरी ओर सक्का के लोग आज भी प्रकृति के भरोसे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ऐसा लगता है कि योजनाओं का पानी गांव तक नहीं, केवल सरकारी रिपोर्टों तक ही पहुंच पाया है। अब सवाल यह है कि जब एक निर्वाचित महिला सरपंच की आवाज़ दो साल तक अनसुनी रह सकती है, तो आम ग्रामीण की शिकायतों का क्या हाल होगा? क्या प्रशासन की प्राथमिकताओं में यह गांव शामिल है, या फिर यह भी उन फाइलों में दबा रहेगा जिन पर सिर्फ "शीघ्र कार्रवाई की जाए" लिखकर आगे बढ़ा दिया जाता है? फिलहाल सक्का के ग्रामीणों को इंतजार है—न किसी नए वादे का, न किसी नए शिलान्यास का। इंतजार सिर्फ उस दिन का है, जब उनके गांव के सूखे नलों में दोबारा पानी बहेगा। #Dindori #Sakka #NalJalYojana #HarGharJal #JalJeevanMission #WaterCrisis #GroundReality #MPNews #MadhyaPradesh #RuralIndia #VillageIssues #PublicVoice #Accountability #BreakingNews #JansamparkDigital #ViralNews
Dindori, Dindori | Jul 28, 2026
डिंडौरी: बहेरा गांव में मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, पुलिस जांच जारी - Dindori News