चित्तौड़गढ़: हाई कोर्ट जोधपुर ने रामा खेड़ा की चारागाह से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया, कलेक्टर को 60 दिन में कार्रवाई करने को कहा
राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर ने चित्तौड़गढ़ जिले क़े रामा खेड़ा ग्राम पंचायत तुम्बड़िया की चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया. जिला कलेक्टर को 60 दिन के भीतर कार्रवाई करने को कहा गया. उक्त भूमि पर गांव के कई लोगों ने कब्जा करते हुए पक्के निर्माण कर लिए. ग्राम वासियों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत करते हुए गोवर्धन लाल कुमावत और नारायण लाल कुमावत के