गुना नगर: पीजी छात्रों ने छात्रावास नवीनीकरण न होने और भेदभाव के आरोप लगाए, प्रबंधन की कलेक्टर से शिकायत
गुना में आदिम जाति कल्याण विभाग के पीजी छात्रावास में रहने वाले पोस्ट ग्रेजुएट के छात्रों ने 26 मई को कलेक्टर से शिकायत किए छात्रावास प्रबंधन पर भेदभाव करने नियमों को अनदेखा करने और रहने के लिए नवीनीकरण का आवेदन देने के बाद भी कमरा खाली करने का नोटिस देने के आरोप लगाए है। कलेक्टर से ज्ञापन देकर समाधान करने की मांग की है।