निवाई: NH-52 पर गांव गुंसी जुगाड अचानक पिछला टायर निकलने से क्षतिग्रस्त, जनहानि होने से बचें
Niwai, Tonk | Nov 5, 2026 निवाई –गुंसी–राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मुंडिया गांव के पास गुरुवार सुबह 11.30 बजे राह चलते जुगाड़ का पिछला टायर निकल गया। इस दौरान जुगाड़ अचानक सड़क मार्ग पर ही खड़ा हो गया।ठीक उसी समय होंडा की कार उसमें जा घुसी।इस भिड़ंत से कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जुगाड़ सरसों से भरा था और करेडा बुजुर्ग से निवाई कृषि मंडी में जा रहा था।